Categories: बलिया

अब बलिया से गंगा के रास्ते जा सकेंगे पटना और काशी, पर्यटन विभाग शुरु करेगा जलयात्रा

अब बलिया के नरहीं से गंगा नदी के रास्ते लोग पटना और काशी जा सकेंगे। जी हां, पर्यटन विभाग ने जल मार्ग से यात्रा की पूरी तैयारी कर ली है। अब यात्रियों का पटना और काशी जाने वाला सफर रोमांचक होने के साथ ही सुविधाजनक भी होगा।

पटना से वाराणसी तक चार दिन की यात्रा होगी। पटना से क्रूज खुलने के बाद दानापुर, मनेर, डोरीगंज, रिविलगंज, सुंदरपुर, बराज, रूद्रपुर, बलिया, बक्सर, चौसा, जमानियां, गहमर, गाजीपुर, रजवारी के बाद अंतिम पड़ाव वाराणसी होगा। पटना की फ्लोटेफ क्रूज कम्पनी अपने क्रूज को वाराणसी तक चलाने के लिए इस महीने सरकार को अपना प्रस्ताव देने वाली है, जबकि पर्यटन विभाग भी अपना डबल डेकर क्रूज चलाने की तैयारी में जुट गया है। पर्यटन विभाग भी चाहता है कि देश विदेश के सैलानियों को जल यात्रा के माध्यम से रास्ते में पड़ने वाले सभी ऐतिहासिक धरोहरों तीर्थ स्थलों का सैर कराने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।

बता दें कि इससे पहले भी 2006 में पर्यटन विभाग ने कोलकाता से वाराणसी तक पांडव क्रूज चलाया था लेकिन गंगा नदी में गाद और कम पानी के कारण यह योजना सफल नहीं हो पाई। पांडव क्रूज को कोलकाता में ही खड़ा कर दिया गया और सैनानियों को गाड़ियों से वाराणसी भेजना पड़ा। लेकिन इस बार पर्यटन विभाग ने वाराणसी से पटना तक क्रूज को चलाने की पूरी तैयारी कर ली है।

सबसे पहले क्रूज पटना के गांधी घाट से चलाने की संभावनाएं हैं। इससे यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा होगा। पर्यटन विभाग दो डबल डेकर क्रूज चलाने की तैयारी कर चुका है, जिससे सैलानी अपने परिवार के साथ सफर कर पाएंगे और गंगा नदी के रास्ते जल यात्रा का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन विभाग का मानना है कि जलयात्रा शुरु होने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। ये केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में शुमार है। ऐसे में विभाग की तैयारी जोरों से चल रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago