Categories: बलिया

अब बलिया से गोरखपुर जाना होगा आसान, सिकंदरपुर बेल्थरारोड मार्ग का होगा विस्तार

आवागमन को बेहतर बनाने के लिए लगातार सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब बलिया, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड़ मार्ग को गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। इससे बलिया से गोरखपुर जाना आसान होगा।

बता दें कि इस एनएच 727बी के लिए अधिग्रहण का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। पहले चरण के लिए केंद्र से 2,000 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके बाद विभाग ने परियोजना पर काम करना शुरु कर दिया है। विभागीय योजना के मुताबिक, सिकंदरपुर के विभिन्न मौजों से कुल 100.8380 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 707 किसानों से 71.0091 हेक्टेयर भूमि सरकार क्रय करेगी। 29.8289 हेक्टेयर भूमि सरकारी है।

इसके अलावा बेल्थरारोड तहसील के उभांव तक इसे फोरलेन और उसके बाद सिकंदरपुर तक टू-लेन पेव्ड शोल्डर बनाने की योजना है। इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा फेज टू में टू में खेजुरी और सुखपुरा जैसे व्यस्ततम बाजारों को भी तोड़ फोड़ से बचाने के लिए विभाग मार्ग तलाश रहा है। हालांकि इसका डीपीआर अभी तैयार नहीं किया गया है।

बता दें कि अभी ये राष्ट्रीय राजमार्ग केवल 7 मीटर चौड़ा है, इसे 10 मीटर चौड़ा करने की योजना है। फाइनेंस और भूमि अध्याप्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि एनएच 727बी पर बेल्थरारोड से सिकंदरपुर तक भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। एनएचआइ ने हाईवे निर्माण का डीपीआर तैयार किया है। इसमें घनी आबादी वाले इलाकों के स्थाई निर्माण को बचाने का प्रयास किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago