Categories: featured

अब इस नम्बर पर करें साइबर ठगी की शिकायत, बलिया साइबर क्राइम टीम 24 घंटे में करेगी कार्यवाही

बलिया। स्मार्ट टेक्नोलॉजी के इस दौर में साइबर क्राइम के मामले ज्यादा सामने आ रहे है। ऐसे में साइबर क्राइम के शिकार हुए लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (155260) जारी किया है, जिस पर 24 घंटे के अंदर कॉल कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। जिस तरह से आम शिकायतों के लिए 112 नंबर संचालित किया जाता है, उसी तर्ज पर 155260 हेल्पलाइन नंबर का संचालन होगा। दिल्ली से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसको लेकर दिल्ली से लखनऊ औऱ बलिया तक पूरी टीम सक्रिय है। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार साइबर क्राइम के मामलों में इजाफा हुआ है। आए दिन यह साइबर बदमाश नई-नई टेक्नोलॉजी का जान बिछाकर जनता को ठग रहे हैं। कभी ओटीपी के जरिए खाते से पैसे निकालना, कभी शॉपिंग साइट- बैंक के नाम पर ठगी के मामले अब आम हो चुके है। जनपद में इन मामलों के निराकरण के लिए पुलिस लाइन परिसर में साइबर सेल की स्थापना की गई थी। जहां शिकायतकर्ता अपनी शिकायत कराता था, जिसके बाद साइबर सेल उसका निस्तारण करता है।

लेकिन अब शिकायतों पर तुरंत एक्शन के लिए सरकार ने 155260 हेल्पलाइन नंबर शुरु किया है। जिस पर पीड़ित व्यक्ति 24 घंटे के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है और हेल्पलाइन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब सही देना है। यह हेल्पलाइन नंबर आपकी समस्या को तत्काल निस्तारण करने की कोशिश करेगा। इसके अलावा वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत कर सकता है। ऐसे में अगर अगर आपको कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए बिना इजाजत के अश्लील फोटो व मैसेज भेजता है, दूसरे के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग करता है, पासवर्ड चुराकर पैसा निकालना या दूसरे खाते में स्थानांतरण करता है, फर्जी आईडी बनाकर आपके मित्र व शुभचितंकों से रुपये एेंठने का काम करता है तो आप तत्काल 155260 हेल्पलाइन पर सूचना दें। साइबर सेल प्रभारी बीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट पर 24 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago