दूरदर्शन पर अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगी बलिया की रोशनी पांडेय

बलिया के मनियर रिगवन की रोशनी पांडेय अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंने तैयार है। उनका चयन दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले और चंडीगढ़ में आयोजित ‘किसमें कितना है दम’ कार्यक्रम में हो गया है। अब इस कार्यक्रम में रोशनी की मीठी आवाज सुनाई देगी। रोशनी की इस सफलता पर जनपद में उत्साह का माहौल है। सभी लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं और जश्न मना रहे हैं।

जनपद की बिटिया अब दूरदर्शन में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। रोशनी की सधी हुई आवाज और संतुलित सुरों के दम पर वह ऐसा गाती हैं जिसे सुनकर सब मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। रोशनी ने छोटी उम्र से ही संगीत का रियाज़ शुरु कर दिया है। वह जनपद में विभिन्न आयोजनों में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेर चुकी हैं।

दूरदर्शन में  ऑनलाइन आवेदन के साथ लाइव परफार्मेंस और अन्य गायन की वीडियो क्लिप भी मनियर रिगवन निवासी रोशनी पांडेय ने भेजी थी। जिसके बाद वह सिलेक्ट हो गई हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु अरविंद उपाध्याय, पिता विजय पांडेय और माता गीता पांडेय को दिया है। बता दे कि जिस कार्यक्रम के लिए रोशनी का चयन हुआ है वह दूरदर्शन के पंजाबी चैनल पर प्रसारित होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

12 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

12 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

13 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

14 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago