Categories: बलिया

बलिया- वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदलेगी सूरत

बलिया में शहर के पुलिस लाइन के बगल स्थित वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम की सूरत बदलने वाली है। करीब 10 करोड़ की लागत से स्टेडियम का जीर्णोद्धार होने वाला है। जहां अब स्टेडियम को नए कलेवर में ढालने की तैयारी है। बारिश के समय स्टेडियम में घुटने तक पानी जमा हो जाता है। बाउंड्री भी टूट गई है, जबकि पवेलियन जर्जर हो चुका है। जीर्णाद्धार की दिशा में इसका सटीक इंतजाम किया जा रहा है।

10 करोड़ की लागत होगा जीर्णोद्धार- बता दें प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने खेल निदेशक को पत्र भेजा है। कहा है कि स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य कराया जाए। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति की गई है। ढाई करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (फैकपेड) को कार्यदायी एजेंसी नामित किया गया है। वह परियोजना को धरातल पर उतारेगी। 34 लाख रुपये मिट्टी की भराई में खर्च किए जाएंगे। पूरा कैंपस बारिश में लंबे समय से जलजमाव से घिरा रहता है। अप्रैल के पहले हफ्ते से काम शुरू हो जाएगा।

सुविधा बढ़ाने बनाया DPR- स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। जिम्नेजियम अपग्रेडेशन कार्य होगा। कक्ष में बायोमेट्रिक सिस्टम का प्रावधान किया जाएगा। हालांकि अभी अलग प्रस्ताव बनाने के आदेश हुए हैं। शासन ने खेल निदेशालय स्तर से परियोजना की सघन मानीटरिग के लिए कहा है। बता दें इस साल यहां खेल गतिविधियां लंबे समय तक रोक दी गई थी ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago