बलिया DM की बैठक से गैरहाजिर रहने पर 6 प्रधानों को नोटिस, जवाब न देने पर कारवाई की चेतावनी

बलिया। 28 जुलाई को बैरिया ब्लॉक में आयोजित जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की बैठक में गैरहाजिर रहने पर छह ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी की बैठक से दूरी बनाने बनाने वाले छह ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ ने जवाब नहीं देने पर कारवाई की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि  भागड़ नाला की सफाई समेत बैरियां ब्लॉक में पेयजल एवं जलभराव से निजात दिलाने और गांवों में साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक 28 जुलाई को विकास खण्ड-बैरिया में आहूत की गयी थी। इसकी पूर्व सूचना ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा दी गई थी। इसके बावजूद करीब छह प्रधानों द्वारा बैठक में जानबूझकर प्रतिभाग नहीं किया गया और न ही जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद दो अगस्त तक भागड़ नाले की साफ-सफाई का कार्य ही शुरू किया गया। इसके अलावा पेयजल एवं जलभराव से निजात के लिए भी कोई सार्थक पहल नहीं की गई।

इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बुधवार को बैरिया ब्लॉक के भीखाछपरा के भुवनेश्वर राम, दयाछपरा हृदयानंद वर्मा, नवकागांव की रजनी पांडेय, मानगढ़ के राजकुमार यादव, श्रीकांतपुर के अरुण यादव और चकिया के ग्राम प्रधान मनजी पासवान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवस के अंदर जवाब मांगा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago