बलिया। गाजीपुर से बलिया के माझी घाट तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में आने वाली जमीन के मुआवजे की दरें तय कर दी गई है। जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 36 गांव के लिए दरों का निर्धारण कर दिया गया जबकि शहर के समीपवर्ती चार गांवों के बारे में फैसला नहीं हो सका है।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए सदर और बैरिया तहसील के 98 गांवों की जमीन ली जानी है। इसमें से 40 गांवों की जमीन का चिह्नाकन करके गजट भी करा दिया गया है। गजट होने के बाद से किसान मुआवजे की रकम जानने के लिए परेशान थे। बुधवार को मुआवजे की दर के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में 36 गांव के दरों का निर्धारण कर लिया गया। जिलाधिकारी सर्किल रेट को ही यहां की भूमि की मौजूदा कीमत के उपयुक्त माना गया।
शहर से सटे चार गांव बेदुआ, कंसपुर, माल्देपुर, नेउरी ताल व जमुआ की दरों की बाबत कोई फैसला नही किया जा सका। शहर से सटे होने के कारण इन गांवों में जमीन की कीमतें ज्यादा बढ़ गई हैं। भूमि खरीद के लिए शासन ने दिनों ढाई सौ करोड़ रुपये की रकम पहले से ही मुहैया करा दी है। इस बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, सदर और बैरिया तहसील के एसडीएम जुनैद अहमद, आत्रेय मिश्रा, तहसीलदार, उपनिबंधक, डिप्टी कलेक्टर इंद्रभान तिवारी, उपेंद्र सिंह और दोनों तहसीलों के लेखपाल आदि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…