Categories: Uncategorized

नोटबंदी के दूसरे साल RBI ने किया बड़ा खुलासा, मोदी सरकार के दावों की लिखित बयान में…

जैसा कि आप सभी जानते है कि नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला 8 नवम्बर 2016 को लिया गया था . प्रधान मंत्री ने नोटबंदी का एलान कर 1000 और 500 कि नोटों को प्रतिबंधित कर दिया था . एलान के साथ पीएम मोदी ने ये भी कहा कि इस कदम कालाधन निकलने में मदद होगी और नकली करेंसी को पकड़ने में मदद मिलेगी . 8 नवम्बर 2018 को नोटबंदी कि दूसरी बरसी पूरी हो चुकी है मतलब कि नोट्बंदी हुए 2 साल पूरे हो चुके है . मोदी मोदी सरकार के इस कदम कि दूसरी बरसी पर RBI ने एक बड़ा खुलासा किया है कि केंद्र सरकार के एलान से मात्र 4 घंटे पहले रिज़र्व बैंक ने मंज़ूरी दी थी हालांकि इस मंज़ूरी के साथ केन्द्रीय रिज़र्व बैंक ने सरकार के दोनों बड़े दावों कि लिखित बयान में फजीहत भी की थी .

8 नवम्बर 2016 को आनन फानन में केन्द्रीय रिज़र्व बैंक की बैठक बुलाई गयी थी . इस बैठक में केन्द्रीय बैंक के डायरेक्टर्स ने सर्कार के इस कदम को सरकार का एक साहसी कदम बताया . उसके साथ ही केन्द्रीय बैंक ने चेतावनी भी देदी थी कि इससे GDP पर नकारात्मक असर पड़ेगा . केन्द्रीय बैंक बोर्ड कि बैठक के ठीक 5 हफ्ते बाद गवर्नर उर्जित पटेल ने 15 दिसम्बर 2016 को साइन किया था . रिज़र्व बैंक की बैठक में बैंक ने 6 अहम् आपत्तियों को शामिल किया था .

गौरतलब है कि नोटबंदी से ठीक एक दिन पहले 7 नवम्बर को वित्त मंत्रालय से नोटबंदी का प्रस्ताव पाने के बाद RBI डायरेक्टर्स कि पहली आपत्ति सरकार कि उन दलीलों पर थी जिन पर दावा किया गया था कि नोटबंदी जैसे बड़े फैसले से कालाधन पर लगाम लगने के साथ नकली करेंसी को भी रोकने में मदद मिलेगी . RBI बोर्ड ने अपनी बैठक में सरकार की उन सभी दलीलों को शामिल किया जो उसने नोटबंदी का फैसला लेने के लिए दी थी .

सरकार कि दलील पर बैंक ने अपना पक्ष रखा कि देश में अधिकांश कालाधन काश कि जगह रियल स्टेट और सोने कि शकल में पड़ा है लिहाज़ा नोटबंधी से कालेधन के बड़े हिस्से पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा . जहाँ तक बात नकली करेंसी की है तो केन्द्रीय बैंक का अनुमान देश में कुल 400 करोड़ का है नोटबंदी जैसे फैसले से कुछ ख़ास असर नहीं पड़ेगा .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago