यूपी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को दिल का दौरा पड़ा, हालत स्थिर

बलिया: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को दिल का दौरा पड़ा है। चौधरी ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की है, जिसके बाद उन्हें राम राजा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

फिलहाल राम गोविंद चौधरी की हालत स्थिर बताई जाती है। राम गोविंद चौधरी दरअसल मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। इस दौरान झांसी में रात्रि प्रवास पर वे रुके। जहां उनकी तबीयत खराब हो गई।

राम गोविंद चौधरी की खराब तबीयत का समाचार सुनने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनसे मिलने का सिलसिला जारी है। सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर राम गोविंद चौधरी का हालचाल लिया।

 

राम गोविंद चधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सन् 1977 में की थी। चलकहर विधानसभा से वे सबसे पहले जीतकर विधायक बने थे। फिलहाल वे बलिया के बंसदीह सीट से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

एमरजेंसी के दौरान राम गोविंद चौधरी 1977 में जेल भी गए थे। 1977 में राम गोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी और राजनाथ सिंह पहली बार चुनकर आए थे। राम गोविंद चौधरी को उनके तीखे स्वभाव के लिए जाना जाता है। फिलहाल चौधरी के स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago