बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बलिया की विभिन्न विधानसभा सीटों पर कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है और आज कई प्रत्याशी अपना नामांकन भरने वाले हैं।
आज फेफना विधानसभा से सपा के संग्राम सिंह यादव अपना नामांकन भरेंगे। वहीं सिकंदरपुर से बीजेपी के संजय यादव, बांसडीह से सपा के राम गोविंद चौधरी नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। इसके साथ ही रसड़ा से बीजेपी के बब्बन राजभर, और बांसडीह से काँग्रेस के पुनीत पाठक नामांकन करने वाले हैं। आज बड़ी संख्या में नामांकन होने हैं। ऐसे में प्रशासनिक अमले ने भी तैयारी कर ली है। नामांकन स्थल पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले फेफना सीट से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी और बेल्थरारोड सीट से बीजेपी के छट्टू राम अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…