दिल्ली अब दूर नहीं: यमुना-पूर्वांचल-आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा बलिया, जानें खास बातें

बलिया डेस्क- बलिया वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्णय को सोमवार को मंजूरी दे दी।राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जाएगा।

इसके वास्ते डीपीआर बनाने के लिये मंत्रिमण्डल ने मंजूरी दे दी। यह डीपीआर छह माह में तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 40 किलोमीटर का यह लिंक वे चार लेन का होगा।यूपीडा के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कि बलिया लिंक वे पर प्रति किलोमीटर 40 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। इस पूरे मार्ग की अनुमानित लागत 1500 से 1600 करोड़ रुपये के बीच होगी।

उन्होंने बताया कि इस लिंक वे के बन जाने से यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेस का सम्पर्क बिहार की सीमा से जुड़ जाएगा। वहीँ गाजीपुर से बलिया तक बनने वाला एक्सप्रेस- वे चार लेन का होगा। छह महीने में डीपीआर  बन जाएगी। इसमें 40 करोड़ रुपये प्रति किमी का खर्च आएगा।

खास बातें- बलिया लिंक एक्सप्रेस वे की लागत करीब  1600 करोड़ रुपये आने का अनुमान है यह एक्सप्रेस वे गाजीपुर से थोड़ा पहले शुरू होगा और बलिया शहर से आगे बिहार सीमा तक जाएगा बलिया से गाजीपुर जोड़ने के लिए तीन विकल्प गाजीपुर-बलिया मार्ग एनएच-31,  मोहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग व कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग  है। बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग बलिया के जनप्रतिनिधि काफी समय से करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल विधानसभा में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गाजीपुर से आगे बलिया तक जोड़ने का  ऐलान किया था। अगर बिहार सरकार अपने यहां पटना से बलिया तक एक्सप्रेस वे बनाती है तो पटना से नोएडा तक का सफर एक्सप्रेस  वे के जरिए खासा आसान हो जाएगा। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago