बलिया में खुलने जा रहा है प्रभात ख़बर का UP का पहला ब्यूरो, बाग़ियों के शहर को इसलिए चुना गया

प्रभात खबर अब उत्तर प्रदेश में दस्तक देने जा रहा है. खबर है कि प्रभात खबर का पहला ब्यूरो कार्यालय बलिया में खुलने जा रहा है. आपको बता दें कि प्रभात खबर भी एक बड़ा मीडिया संस्थान है और यह बिहार से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी ख़ासा लोकप्रिय है. समाचार पत्र के साथ साथ इसका अपना वेब पोर्टल भी है जिस पर पूरे देश और दुनिया की खबर पढ़ी जाती है. हालाँकि अब तक यह उत्तर प्रदेश में नहीं था.

हालाँकि पडोसी राज्यों में यह काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा था लेकिन अब यूपी में भी इसका आगमन होने जा रहा है.बड़ी बात यह है कि प्रभात खबर का पहला ब्यूरो कार्यालय बलिया में खुलने जा रहा है और इस तरह बलिया के ज़रिये यह पूरे उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे आगे बढेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि बलिया के बाद प्रभात खबर समाचार पत्र का अंक धीरे धीरे इससे सटे जिलों में भी जाएगा और आगे चलकर इसका बाकी जगह भी ब्यूरो कार्यालय खुलेगा.

लेकिन फिलहाल बलिया में इसे लांच करने के लिए सभी तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि बलिया में इसका ब्यूरो कार्यालय 14 दिसंबर को खुलने वाला है. वहीँ इसके अगले दिन यानी की 15 दिसंबर से पाठकों को अख़बार पढने को मिलने लगेगा. इसके बाद मऊ और गाजीपुर में भी इसकी शुरुआत हो सकती है. वहीँ बलिया में खुलने वाले प्रभात खबर के ब्यूरो कार्यालय की ज़िम्मेदारी शशिकांत ओझा को दी गयी है.

आपको बता दें कि शशिकांत ने बलिया में काफी लम्बे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं. इससे पहले वह दैनिक जागरण से लेकर जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा के अख़बारों में काम कर चुके हैं. वहीँ वह छत्तीसगढ़ के कांकेर में पत्रिका में भी काम कर चुके हैं. हालाँकि प्रभात खबर को यहाँ भी लोकप्रिय बनाना उनके लिए बढ़ी चुनौती है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago