Categories: बलिया

बलिया में युवा चेतना की नेक पहल, असहाय लोगों में वितरित किए पंखे

बलिया में भीषण गर्मी के बीच युवा चेतना की नेक पहल देखने को मिली। मालदेपुर मोड़ पर हज़ारों लोगों के बीच पंखे का वितरण युवा चेतना ने किया। वितरण समारोह का उद्घाटन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने 92 साल के बुजुर्ग को पंखा देकर किया।

इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की मानव सेवा ही परमात्मा सेवा है। हर परिस्थिति में समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़े हैं।गर्व होता है आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रही है। जबकि कांग्रेस ने देश में 50 साल से अधिक शासन किया लेकिन गरीब के उत्थान हेतु कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ चुका है।

साथ ही कहा कि गर्मी के मौसम में पूर्वांचल सहित पूरे देश में गरीब के घर में पंखा पहुंचने की कोशिश रहेगी। साथ ही कहा कि मैं किसी पार्टी का समर्थक नहीं लेकिन पीएम मोदी का समर्थक हूं। विपक्ष को पीएम मोदी के विरोध का फोबिया हो गया है। 2024 में प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाएँगे। विपक्ष में बैठे नेताओं ने सिर्फ अपने परिवार का पोषण किया है और इसे जनता समझ चुकी है।

सिंह ने आगे कहा की समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोशिश जारी रहेगी। नौजवानों को परिवारवादी शक्तियों के ख़िलाफ़ लड़ना होगा। समाजवाद के नाम पर भाई-भतीजावाद का खेल खेलने वालों को जनता ने रीजेक्ट किया है। वहीं इस अवसर पर मोहन सिंह, बैजू राय, अजय ओझा, शिवपाल यादव, चमचम तिवारी, निखिल पांडेय, विमल यादव, सन्नी तिवारी,पप्पू यादव, रमेश बिंद आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago