Categories: बलिया

चकबंदी विभाग में बिना पैसे दिए नहीं होता कोई काम? शिकायत के बाद लिपिक निलंबित

बलियाः सिकंदरपुर तहसील के चकबंदी विभाग में जमकर भ्रष्टाचार पनप रहा है। आए दिन घूसखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। तहसील के तीन पूरे, सिसोटार व कठौड़ा में चल रही चकबंदी में कर्मचारी आम जनता से बेवजह वसूली कर रहे हैं। इससे आम जनता परेशान हैं।

चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरी हैं कि नक्शा दुरूस्ती, चक बैठने व चकाउट काटने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। हालात यह हैं कि जनता का कोई भी काम बिना पैसे दिए नहीं हो पा रहा है। पूर निवासी डॉक्टर सुभाष सिंह ने चकबंदी विभाग में नक्शा दुरुस्ती के लिए कई बार आवेदन दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कर्मचारी ने दस हजार रुपए की मांग की, तीन हजार दे भी दिए लेकिन काम नहीं हो पाया।

उन्होंने जिला अधिकारी से शिकायत भी की। जिसके बाद चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार ने मामले की जांच की। शिकायत कर्ता की शिकायत सही पाए जाने पर चकबंदी अधिकारी ने जांच रिपोर्ट भेज दी। बंदोबस्त अधिकारी ने लिपिक को निलंबित कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago