Categories: देश

राहुल गांधी को पीएम पद की कुर्सी की बड़ी जल्दी हैः पीएम मोदी

संसद में अविश्वास प्रस्ताव LIVE: मोदी सरकार के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है और चर्चा के बाद वोटिंग होगी. सरकार की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष का भरोसा है कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार को संसद में बेनकाब करने का मौका मिलेगा. अविश्वास प्रस्ताव में सभी पार्टियों के बोलने का समय तय कर दिया गया है. संख्या के हिसाब से पार्टियों के समय तय हुए हैं. बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट बोलने का समय मिला जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है. अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए एबीपी न्यूज़ के साथ बने रहें.

अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण

09:24  PM कहा गया कि संसद में 15 मिनट बोलने दिया जाए पीएम मोदी खड़े नहीं हो पाएंगे लेकिन मैं खड़ा भी हूं और चार साल के अपने काम के बल पर अड़ा भी हूं. राहुल गांधी को पीएम पद की कुर्सी की जल्दी है और इसी के लिए इस प्रस्ताव के बहाने अपने कुनबे को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

09:21  PM पीएम मोदी ने संसद में शायरी के माध्यम से विपक्ष पर हमला बोला कि ‘मांझी ना रहबर ना हक में हवाएं…है कश्ती भी जर जर ये कैसा सफर’

09:20  PM देश में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार आई है. विपक्ष के पास सदन में बहुमत नहीं है लेकिन सरकार को गिराने का उतावलापन है.

09:19 PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये अच्छा है कि हमें अपनी बात कहने का मौका मिल रहा है. अविश्वास प्रस्ताव लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है.

09:18 PM विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में जवाब दे रहे हैं.

09:14 PM कैराना से नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम बेगम संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रही हैं. इसके बाद पीएम मोदी का भाषण होगा. उन्होंने मॉब लिंचिंग, बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है.

09:00 PM संसद में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर बोल रहे हैं और सुमित्रा महाजन ने सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले को बोलने के लिए एक मिनट का समय दिया है. उन्होंने कहा कि ये 20-20 का मैच है, राहुल गांधी जी ने अच्छे रन बनाए हैं और अभी पीएम मोदी की बारी बाकी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago