जानें कौन हैं बलिया के ‘गोल्डमेन’ नीतीश, जिन्होंने गोवा में जीते 3 गोल्ड मेडल

बलिया के नीतीश चौहान ने गोवा के मडगांव में खेलो इंडिया औऱ फिट इंडिया के तहत नेशनल यूथ गेम्स चैंपियनशिप 2021 में 3 गोल्ड मेडल जीतकर जिलेब के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने मार्शल आर्ट अंतर्गत तायक्वांडो, कीक बाक्सिंग और कलारीपयट्टू खेलों में तीन गोल्ड जीत कर रसड़ा सहित बलिया जनपद को गौरवान्वित किया है। और जब नीतीश अपने गांव पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। पूरे में क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी नीतीश के साथ ही उनके परिवार वालोें को बधाई दे रहे हैं।

बता दें नीतीश चौहान रजमलपुर उर्फ नवापुरा (पाही) गांव निवासी हैं। जिनके पिता का नाम गोरखनाथ चौहान है। और उन्होंने अपनी असीम मेधा व कड़ी मेहनत की बदौलत 8 से 10 अक्टूबर के बीच गोवा में तीन मेडल अपने नाम किए हैं। शनिवार को गोवा से गोल्ड मेडल जीत कर पहुंचे नीतीश चौहान को गांव में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बचपन से ही मेधावी नितीश ने लखनऊ, बिजनौर में भी प्रदेश स्तर पर हुए आयोजनों में कई मेडल जीत चुके हैं।

अपनी इस सफलता पर नीतीश ने कहा कि 2024 में फ्रांस के पेरिस में होने वाले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्र को गौरवान्वित करने का लक्ष्य है। उन्होंने पिता एसएसबी में कार्यरत गोरखनाथ चौहान, माता धनेश्वरी देवी तथा बड़े भाई कैप्टन सतीश चौहान व कोच राजू भारती द्वारा किए जा रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नौजवानों को खेलों में भविष्य तलाशने का आह्वान किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago