क्रॉस वोटिंग करने वाले बाहुबली विधायक को निषाद पार्टी ने बर्खास्त किया

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए बीते शुक्रवार को मतदान हुआ. इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के मामले में शनिवार को ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा को निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने बर्खास्त कर दिया. निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के मामले को निषाद पार्टी ने घोर अनुशासनहीनता मानते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने बताया कि विजय मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है. उनको पार्टी की प्राथिमक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है. संजय निषाद ने कहा कि राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में विधायक ने पार्टी की मुखालफत कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था. इससे कारण बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर को हार का सामना करना पड़ा था.

बता दें कि मिश्रा पार्टी के एकलौते विधायक थे. उन्होंने कहा कि जब सभी पार्टियों ने विजय मिश्रा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए थे तब हम लोगों ने उन्हें टिकट देकर विधानसभा पहुंचाया. उन्होंने पार्टी और मतदाताओं के साथ धोखा किया है. उन्होंने दावा किया कि समय आने पर पार्टी और कार्यकर्ता उन्हें माकूल जवाब देंगे. वहीं बसपा प्रत्याशी की हार के बाद मायावती और अखिलेश के बीच 2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भी अब सबकी निगाहें लग गई हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago