सांसद बन बेल्थरारोड पहुचे सकलदीप राजभर का हुआ स्वागत

बेल्थरारोड ।राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद शनिवार को बेल्थरारोड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रांगण में सकलदीप राजभर का अभूतपूर्व स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने राजभर को फूल-मालाओं से लाद नारे लगाए। राजभर ने मानस मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने जूनियर हाई स्कूल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,शहीद अतवार राजभर,चौधरी चरण सिंह, डॉक्टर अंबेडकर आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में राजभर अपने स्वागत से अभिभूत दिखे ।उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें उच्च सदन में प्रतिनिधि के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है ,उस पर खरा उतरने के लिए पूरी शक्ति लगा दूंगा। इस दौरान उन्हें माला पहनाने की होड़ रही।राजभर को विनय सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने गदा और मुकुट भेंट कर सम्मानित किया।

राजभर ने कहा कि जनता के स्नेह और सहयोग तथा पार्टी की निष्ठा को आजीवन भुला नहीं सकेंगे ।उन्होंने कहा कि मुझे जो कुछ भी मिला है वह जनता जनार्दन के आशीर्वाद का नतीजा है।

जिसे वे जीवनभर सहेज कर रखेंगे ।उन्होंने आमजन और कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले रहेंगे ।उन्होंने अपने राजनैतिक सहयोगी स्वर्गीय भोला शर्मा के दरवाजे की चौखट पर सिर झुका कर भावपूर्ण नमन किया।

तत्पश्चात फूलों से सजे खुले वाहन में सवार हो राजभर ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा हल्दी रामपुर में श्री लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज के मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद उनका काफिला बलिया के लिए प्रस्थान किया।इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह, देवेंद्र गुप्ता ,झारखंडे सिंह, अखिल सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता ,लाखन राजभर आदि लोग मौजूद रहे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago