बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से हालात बदतर हो गए हैं। सरयू और गंगा की उफनती लहरों की वजह से दर्जनों गांव पानी के घिर गए हैं। कई लोगों के मकान डूब गए। सैंकड़ों परिवार बांध पर ही तिरपाल के सहारे खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। ऐसे बेसहारों के लिए एक बार फिर IRTS निर्भय नारायण सिंह का दिल पसीजा है। वो इन मजबूर लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने अपनी टीम नाव के सहारे बाढ़ पीड़ितों को घर-घर भोजन, दवा और अन्य राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री में खाने पीने के समान सहित मच्छरों से बचाव के लिए दवा और मोमबत्ती भी वितरित की गई।
निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि वे इस विपदा की घड़ी में हम सब अपने क्षेत्र के लोगो के साथ है। उन्होंने बताया कि मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और राहत सामग्री के आग्रह किया गया है। बाढ़ जैसी आपदा का द्वाबा क्षेत्र की जनता समस्या का स्थाई निवारण होनी आवश्यक है अन्यथा इससे हर वर्ष दर्जनों गाँव प्रभावित हो रहें हैं और कृषि योग्य भूमि हजारों एकड़ बाढ कटान में विलिन होते जा रहे हैं।
राहत सामग्री वितरण कार्य में अभिषेक सिंह,सचिन जी,सोनू गुप्ता,अर्जुन साह,शैलेश मिश्रा,अमित यादव,ओमप्रकाश सिंह ,छोटू कुमार,पिंटू चौधरी आदि सहयोगी उपस्थिति रहे। विभागिय कार्य के कारण बस निर्भय नारायण सिंह नही पहुँच पाये। कल वो बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचेंगे। सिंह ने कहा हम पीड़ितों के संपर्क में हैं, उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…