बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बलिया शाखा का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ। जिसमें लेखपाल निर्भय नारायण सिंह को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में मनोज कुमार यादव निर्वाचित हुए।
बता दें उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद पर निर्भय नारायण को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बैरिया तहसील के लेखपाल मनोज कुमार यादव और सदर तहसील के लेखपाल अंकिता पांडेय के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मनोज को 190 वोट मिले, जबकि अंकिता को 173 वोट ही मिल सके।
इसके अलावा नृपेंद्र मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्ना राम मंत्री, रितेश कुमार उप मंत्री, संजय यादव कोषाध्यक्ष एवं चुनमुन मौर्य ऑडिटर पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद चयनित उम्मीदवारों के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। और चयनित उम्मीदवारों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…