बलिया- बिजली कर्मचारियों को नौ माह से मानदेय नहीं, ठप की आपूर्ति

बलिया- नौ माह से बाकी मानदेय का भुगतान नहीं होने से परेशान बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को आपूर्ति ठप कर दी। इससे जिले के सैकड़ों गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गयी। कुछ जगहों पर अधिकारियों ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

रेवती हिसं के अनुसार स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात दर्जनों संविदाकर्मियों ने सुबह में आपूर्ति ठप कर दी। ऐलान किया कि भुगतान होने के बाद ही वे काम पर लौटेंगे। जानकारी होने पर पहुंचे एक्सईएन अर्जुन राम, एसडीओ एके वर्मा व जेई आनंद कुमार ने कर्मचारियों को हरसम्भव मनाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।

हल्दी क्षेत्र के 60 गांवों में रहा अंधेरा

विद्युत उपकेन्द्र सोनवानी पर तैनात संविदाकर्मियों ने गुरुवार की सुबह सात बजे से बिजली सप्लाई ठप कर दी। इससे करीब 60 गांव अंधेरे में डूब गये। उनका कहना था कि अधिकारियों व ठेकेदार से कई बार लिखित शिकायत की गयी लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इस मौके पर सोनू सिंह, मुन्ना यादव, मारकंडेय आदि थे।

डाकघर-बैंक के साथ मोबाइल सेवा भी प्रभावित

विद्युत उपकेन्द्र ठेकहां व जयप्रकाशनगर पर तैनात संविदाकर्मियों ने बिजली ठप कर कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। इसके चलते जयप्रकाशनगर, ठेकहां, इब्राहिमाबाद नौबरार, चांददियर, शोभाछपरा, दोकटी, रामनगर के साथ सैकड़ों गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गयी। सप्लाई बाधित होने से इलाके के डाक घर, बैंक, रेलवे स्टेशनों के साथ ही मोबाइल सेवा भी प्रभावित हुई। इस सम्बंध में एसडीओ बैरिया विकास कुमार सोनी का कहना है कि यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। प्रकरण में आला अधिकारियों को ही निर्णय लेना है। आंदोलन समाप्त कराकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास हो रहा है।

वहीँ अधिशासी अभियंता अर्जुन राम ने कहा- कर्मचारियों का भुगतान करने के लिए सम्बंधित ठेकेदार को लिखित व मौखिक रुप से निर्देश दिया गया है। अगर पैसा नहीं मिलता है तो ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया जायेगा। कर्मचारियों से बातचीत कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago