रेवती अध्यक्ष प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाएं गंभीर आरोप, जनता से की भावुक अपील !

बलिया। यूपी निकाय चुनाव की दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर अब थम गया है। आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। बलिया में रेवती नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष और यहाँ से निर्दलीय प्रत्याशी जयश्री पांडेय ने भी जनता से वोट देने की अपील की हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाएं हैं।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप के बीच 10 साल से लगातार काम कर रही हूँ, इस बार फिर चुनाव में आप से आशीर्वाद लेने आई हूँ। 10 साल तक रेवती नगर पंचायत का जैसे विकास किया ऐसे ही आगे भी विकास के पथ पर नगर पंचायत आगे बढ़ेगा। लेकिन यहाँ सत्ता पक्ष के लोग विकास रोकना चाहते हैं, आप सभी नगर वासियों को मालूम है कि प्रशासन द्वारा हमारे परिवार और कार्यकर्तों को काफी परेशान किया जा रहा है। वोट मांगने के लिए भी नहीं निकलने दिया जा रहा है।

हमारे कार्यकर्तों के पीछे पुलिस लगा दी जा रही है, उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि “क्या वोट मांगना भी जुर्म हो गया है। उन्होंने कहा की मैं यहाँ अकेली महिला प्रत्याशी हूँ और यही बात विरोधियों को पसंद नहीं लेकिन मैं उन सभी लोगों को बता देना चाहती हूँ यहाँ की महिलायें ही 11 मई को उनको जवाब दे देंगी। जयश्री ने कहा कि नगर की जनता सब जानती हैं 11 मई को इसका जवाब सितारा निशान पर मुहर लगा कर देगी।”

प्रशासन पर गंभीर आरोप 

जयश्री ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि जनता का तो जबरजस्त साथ मिल रहा है लेकिन सत्ता के दबाव में उनके परिवार के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को प्रशासन काफी प्रताड़ित कर रहा है। यहां तक कि जब वह प्रचार करने निकली तो उन पर पैसे बांटने के झूठे आरोप लगाए गए। प्रशासन ने कई बार उनके और समर्थकों द्वारा प्रचार में बाधा डालने की कोशिश भी की जा रही है। जयश्री ने कहा कि रेवती की सम्मानित जनता सब देख और सुन रही है, और इसका जवाब जनता 11 मई को वोट के माध्यम से दे देगी। 

विकास को बताया अपनी प्रथमिकता

जयश्री ने कहा की 10 सालों से मैं नगर की सेवा कर रही हूँ, नगर में लागातर विकास के कार्य हुए हैं।  नगर में सुरक्षा और महिलाओं की शिक्षा, रोजगार पर काम भी काम हुआ है। नगर के चुहुमुंखी विकास में कोई कसर न छोड़ा गया है। शहर में सफाई की व्यवस्था पानी के सुचारू रूप से निकलने की व्यवस्था भी काफी अच्छी है आप जनता से राय ले सकते हैं। हाँ कुछ काम है जो बचे हुए हैं या चल रहे हैं वो जनता के आशीर्वाद से चुनाव के 2 महीने के अंदर पूरे होंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago