Categories: बलिया

निर्दलीय उम्मीदवार अमित के पैदल रोड-शो में उमड़ी भीड़, क्या सपा-भाजपा के लिए है खतरे की घंटी ?

बलिया में नगर पंचायत रत्सर कलाँ के निर्दल उम्मीदवार अमित यादव का जादू बिखरा नजर आ रहा है। आज यादव के रोड-शो में हजारों लोगों ने भाग लिया।

अमित यादव की पैदल आर्शीवाद यात्रा नगर पंचायत क्षेत्र के केपी मेमोरियल कॉलेज से शुरू हुई और गांधी आश्रम चौहारा होते हुए बाजार पहुंची। इस दौरान लोगों ने अमित यादव का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा दक्षिण चट्टी, पुराना अस्पताल, नगर पंचायत कार्यालय, सरस्वती भवन होते हुए वापस गांधी आश्रम चौराहा पहुँची। वहाँ से बीका भगत के पोखरा पर यात्रा का समापन हुआ।

निर्दलीय उम्मीदवार अमित यादव के रोड शो में उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा और सपा के अरमानों पर पानी फिर गया है। निर्दलीय उम्मीदवार को इस तरह का जनसमर्थन मिलना कहीं न कहीं भाजपा और सपा की चिंता बढ़ा रहा है। दोनों ही पार्टियां अब अपनी रणनीति में परिवर्तन कर सकती हैं।

इधर रोड शो के दौरान शैलेश चौधरी पप्पू ने कहा कि अमित यादव के समर्थन में तपती दोपहरी में नगरवासी जिस तरह रोड पर निकले, इससे यह स्पष्ट हो गया कि बिना किसी भेदभाव के रतसर के विकास को लेकर अमित यादव के नाम पर नगर पंचायत के लोगों ने भरोसा जता दिया है। अमित यादव हमेशा से लोगों की मदद करते आए हैं, इनको अपना आशीर्वाद देकर उनको और बेहतर कार्य करने के लिए आत्मबल दें। इस अवसर पर विनीत सिंह ने कहा कि रोड-शो में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह दिखा दिया कि यह चुनाव सिर्फ़ अमित यादव नहीं, बल्कि नगर पंचायत की जनता लड़ रही है।

रोड शो में उमड़ी भीड़ को धन्यवाद देते हुए अमित यादव ने कहा कि आज इस पैदल आशीर्वाद यात्रा में रतसर के लोगों का जिस तरह समर्थन मिला है, इसके लिए आजीवन आभारी रहूँगा। यही आशीर्वाद मतदान के दिन रिक्शा के निशान पर मुहर लगाकर भी दें। वादा करता हूँ कि आप लोगों के भरोसे पर हमेशा खरा उतरूँगा। यह चुनाव रतसर के विकास के मुद्दे पर लड़ रहा हूँ। 11 मई को होने वाले चुनाव में रिक्शा पर मुहर लगाकर आप अपने दुख-सुख के साथी के रूप में हमें चुनिए। वादा करता हूँ कि आपका भरोसा कभी नहीं तोड़ूँगा। संचालन लालबाबू यादव ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago