बलिया में बनाया जाएगा नाइट वेंडिंग जोन, कवायद में जुटा प्रशासन

बलिया में अब नाइट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। चंद्रशेखर उद्यान के सामने के इनाके को नाइट वेंडिंग जोन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रशासनिक अमला इस जोन को बनाने की कवायद में जुट गया है।

यहां चार जोन बनाएं जाएंगे। एक को फूड, दूसरे को फ्रूट, तीसरे को वेजीटेबल और चौथे को साइकिल जोन के तौर पर विकसित किया जाएगा। पहले और दूसरे जोन में जहां खाने-पीने के चीजों की दुकाने लगेंगी तो वहीं तीसरे जोन में लोगों को हरी व ताजी सब्जियां मुहैया कराई जाएंगी। जबकि चौथे जोन में आगंतुकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि नगर में फिलहाल इस प्रकार का कोई पार्क नहीं है, जहां लोग परिवार के साथ मस्ती के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों का लुत्फ उठा सकें। जिसके चलते लोग बच्चों के साथ कहीं भी मनोरंजन करने नहीं जा पाते है। ऐसे में अब जिले में नाइट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।यहां बच्चों के लिए मस्ती के अलावा फुटपाथ पर खाने-पीने की चीजों की दुकानें लगेगी। जहां लोग परिवार के साथ मौज-मस्ती कर सकेंगे। चंद्रशेखर उद्यान में बच्चों के खेलने कूदने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। इतना ही नहीं, पार्क में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। आकर्षक लाइटों से पार्क को सजाया- संवारा जाएगा। जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन योजना को मूर्तरूप देने की कवायद में जुटा हैं।

बलिया नगर पालिका परिषद इओ प्रकाश सिंह का कहना है कि शहर में नाइट वेंडिंग जोने बनाने के लिए शासन से पहले से ही निर्देश प्राप्त है। इसे मूर्त रूप देने की कवायद तेजी से चल रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago