बलिया में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। हल्दी गांव में जाने वाले रास्ते का अतिक्रमण प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर हटाया। साथ ही सड़क बनवाने के लिए भूमि पूजन भी किया गया है। बता दें अवैध कब्जा हटाने की स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले हल्दी गांव जाने वाले जर्जर मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया था। परिवहन मंत्री ने अपना वादा पूरा किया। जहां 65 लाख की लागत से लगभग 11 सौ मीटर सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन मंत्री प्रतिनिधि के रूप में उनके छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने किया।
शुक्रवार को बलिया-बैरिया मुख्यमार्ग से गांव में जाने वाले रास्ते पर लोगों द्वारा किये अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। सड़क को अतिक्रमण करने पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशंसा की। अतिक्रमण की वजह से आये दिन जाम की स्थिति बन रही थी। जिसके कारण कई बार हादसा हुआ।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…