हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल हैं उर्स – क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के अजगैब पीर औलिया ज़मीन पड़सरा के सालाना उर्स मेला बड़े कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। दरगाह में बड़े कुल की रस्म पर अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई तो वहीं जायरीनों ने दरगाह में हाजिरी लगाकर अपने और अपने परिवार की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी।

इस दौरान दरगाह में मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और मोहब्बत के लिए भी दुआएं मांगी गई। उर्स में मुख्य अतिथि के रूप के रसड़ा के क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने फीता काटकर शुरुआत की। वही भीड़ को नियंत्रित करने और उर्स को सकुशल बनाने के लिए थानाध्यक्ष नगरा अतुल मिश्रा, प्रभारी भीमपुरा अजय कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार एवं उभाव पुलिस अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

उर्स में पुरुष के साथ महिलाएं, बच्चे, युवतियां ने शिरकत करने के बाद गृहस्थी, साजसज्जा, खानपान, सौंदर्य प्रसाधन जैसे सामानों की खरीदारी की। बच्चों का हुजूम खेल-खिलौने की दुकानों से लेकर मनोरंजन के संसाधनों तक विशेष रुप से रहा। उर्स को संपन्न कराने में मो. रब्बानी, नजरुल्लाह फारूक पप्पू राजेन्द्र प्रसाद गुड्डू आरिफ सोनू सुधीर यादव, नबीउल्लाह जमील अहमद मसरूर अहमद, संतोष श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव का सहयोग सराहनीय रहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago