Categories: बलिया

सरयू नदी पर भागलपुर में बनेगा नया पुल, नवलपुर से उभांव तक होगा फोरलेन!

बलिया में लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं।अब सलेमपुर – नवलपुर-सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (संख्या 727बी) चौड़ा होगा। और सरयू नदी तट पर भागलपुर पुल के बगल में नया पुल भी बनाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 के तहत धारा 3A की कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित गांवों की सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही अधिसूचना जारी करने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
बता दें तमकुहीराज-बलिया की दूरी 104 किलोमीटर है। इसे NH-727 घोषित किया है। तमकुहीराज से सलेमपुर के बीच चौड़ीकरण के लिए अधिसूचना बीते महीने जारी कर दी गई है। अब सलेमपुर – नवलपुर – सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। इसकी दूरी करीब 45 किलोमीटर है। अभी यह सड़क 7 मीटर ही चौड़ी है। नवलपुर से उभांव तक यह फोरलेन बनेगा। इसके बाद बलिया के सिकंदरपुर से उभांव तक टूलेन पेव्ड शोल्डर बनाया जाएगा।

वहीं सलेमपुर से भागलपुर तक 21.4 किमी पड़ता है। इस परियोजना के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्रकुमार सिंह को सक्षम प्राधिकारी नामित किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के परियोजना कार्यान्वयन इकाई गोरखपुर के परियोजना निदेशक मनीष कुमार चौहान ने सक्षम प्राधिकारी के पास प्रभावित गांवों की सूची भेजी है। उन्होंने राजस्व विभाग से गांवों के नाम जांच कराने के बाद प्रति हस्ताक्षरित कर उपलब्ध कराने को भी कहा है। सक्षम प्राधिकारी की तरफ से गांवों के नाम का सत्यापन हो रहा है। इसके बाद अधिसूचना प्रकाशित करने के लिए जल्द ही गांवों की सूची सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार को भेजेगी।
परियोजना निदेशक मनीष कुमार चौहान ने बताया कि इस परियोजना के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। इसकी लागत करीब 2061 करोड़ रुपये आएगी। सलेमपुर से उभांव तक फोरलेन और उसके आगे सिकंदरपुर तक टूलेन पेव्ड शोल्डर होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago