सात करोड़ की लागत से होगा बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, मिलेगी कई सुविधाएं !

बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवारा जाएगा। इस योजना के तहत वाराणसी मंडल के जिन 15 स्टेशनों का चयन किया गया है, उसमें बेल्थरारोड स्टेशन शामिल हैं।

योजना के तहत बेल्थरारोड शहर की कला और संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था, साइनेज में वांछित सुधार किए जाएंगे। स्टेशन के मेकओवर पर कुल 07.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसमें 30 लाख रुपये की लागत से बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा 50 लाख रुपये से नई दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा।

वाराणसी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 15 लाख रुपये की लागत से पोर्च का निर्माण होगा। 65 लाख रुपये की लागत से मुख्य स्टेशन भवन के स्वरूप का सुन्दरीकरण कर उसे और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा।  56 लाख की लागत से प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य,  5 लाख रुपये से वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का निर्माण के साथ 1.50 करोड़ रुपये की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि 19 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जायेगा। बताया कि इसके अलावा 1.12 करोड़ रुपये की लागत से 50 हजार गैलन क्षमता की नई पानी की टंकी का निर्माण होगा। 1.94 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, हाई मास्ट, साइनेज, एल टी पैनल, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था, 85 लाख रुपये की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों में सुधार कराया जाएगा। 2 लाख रुपये की लागत से स्टेशन परिसर के सुन्दरीकरण के लिए आकर्षक पौधरोपण किया जायेगा।

इसके अलावा बेल्थरारोड स्टेशन प यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों के लिए निविदाएं मंगाई गई है। निविदाओं के निस्तारण के उपरान्त उक्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि मे पूरा किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago