बलिया का ये ब्लॉक होगा ब्राडबैंड सेवा से लैस, जुलाई के आखिर तक काम शुरू होने की उम्मीद

बलिया के गड़वार ब्लॉक के 63 पंचायतों के सरकारी संस्थान जैसे पंचायत भवन, स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बीएसएनएल अपनी ब्राडबैंड सेवा से लैस करेगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश स्तरीय टीम ने सर्वे रिपोर्ट तैयारी कर ली है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई महीने के अंत तक काम शुरू हो जाएगा और 15 अगस्त तक काम पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि गांवों में डिजिटल सुविधा सुलभ कराने के लिए केंद्र सरकार भारत नेट परियोजना चला रही है। इसके साथ बीएसएनएल पंचायत में स्थित सरकारी संस्थान प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम कचहरी, अस्पताल आदि में हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए ब्रांडवैंड सेवा से जोड़ेगा।

इस योजना के तहत जिले की 940 पंचायतों को इंटरनेट सुविधा से लैस किया जाएगा। पहले चरण में गड़वार को चयनित किया गया है। विभागीय टेक्नीशियन की टीम सर्वे कर प्रोजेक्ट तैयार कर चुकी है। अभी जिले के 17 ब्लॉक मुख्यालयों, कस्बा, तहसीलों तक कनेक्टिविटी के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल लाइन पहुंची दी गई है। सरकारी संस्थानों के लिए उपभोक्ता अपने खर्च पर इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

टीडीएम डीसी शुक्ला का कहना है कि सरकार के निर्देश पर तकनीकी टीम सर्वे रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। पहले चरण में गड़वार ब्लॉक के पंचायतों में स्थित सरकारी संस्थानों को ब्राडबैंड सेवा से लैस किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago