Categories: बलिया

परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजे गए 19.46 करोड़

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को 19 करोड़ 46 लाख 25,600 रुपए भेजे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही डीबीटी और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया, राशि उनके खाते में पहुंच गई।

इस राशि का लाभ एक लाख 62 हजार 188 बच्चों को मिलेगा। इससे उनके लिए दो यूनिफॉर्म, एक स्वेटर, एक जोड़ी जूते और दो जोड़ी मोजे, एक स्कूल बैग, चार कॉपी, पेंसिल, दो कलम, दो पेंसिल और दो रबड़ खरीदे जाएंगे।

लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार व सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर किया गया। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की काया बदल गई है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक काफी योग्य है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शिक्षा सबसे ऊपर है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी पूरे मनोयोग से निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह नगर के पांच सरकारी विद्यालयों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे। इसकी शुरुआत बहुत जल्द नगर के एक विद्यालय से होने जा रही है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने शिक्षक से कहा कि उनके कंधों पर राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है इसे समझते हुए वह अपना योगदान दें। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में करीब दो करोड़ बच्चे पढ़ते हैं अगर इनका बौद्धिक विकास नहीं होगा तो देश प्रगति नहीं कर पाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश सिंह के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सौरभ गुप्त, सत्येंद्र राय, ओपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र, बलवंत सिंह, पंकज सिंह, मनीष ओझा आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago