खुद को राज्यमंत्री का सचिव बताकर युवक ने पुलिस को धमकाया, केस दर्ज

बलिया में खुद को दर्जाधारी राज्यमंत्री का सचिव बताकर युवक ने पुलिस से अभद्रता की। इस मामले में आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गड़वार थाने के इंस्पेक्टर राम अनुराग शुक्ल ने बताया कि 13 जून को थाने का चार्ज और सीयूजी मोबाइल उनके पास था। मंगलवार रात करीब 8.24 बजे पहली बार और 8.25 पर दूसरी बार एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दर्जाधारी राज्यमंत्री का सचिव विनोद सिंह बताया।

फोन के दौरान पूरे समय आरोपी पुलिस से अभद्रता करता रहा। यहां तक कि बिना कोई कारण अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ ही जेल भेजने की धमकी दी। इसी बीच फोन कट या एक मिनट बाद फिर फोन आया। एसएसआई ने जैसे फोन रिसीव किया। इसके बाद व्यक्ति ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को गालियां दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में बलिया एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago