बलियाः महिला जिसे अपना पति समझकर घर ले गई वो कोई और निकला

बलिया जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला अस्पताल गेट के बाहर बैठे एक व्यक्ति को पति समझकर घर ले गई, लेकिन घर जाने पर वो व्यक्ति अलग निकला।

बता दें कि सुखपुरा थाना के देवकली गांव निवासी मोतीचंद वर्मा दस वर्ष पूर्व मां की आंख बनवाने के लिए नेपाल गए थे। मानसिक हालत ठीक न हाेने के कारण नेपाल में ही वह लापता हो गए। पत्नी जानकी देवी व परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

जानकी देवी शुक्रवार को जिला अस्पताल गई थी। इस दौरान वहां बाहर बैठे एक व्यक्ति को महिला ने अपना पति समझ लिया और अपने घर ले गई। नहलाने और कपड़ा पहनाने के बाद परिजनों ने मोतीचंद वर्मा न होने की बात की। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं नगरा थाना के मालीपुर सिसौरा गांव निवासी राहुल राम हूं। उसके बताए पते पर परिजनों ने सूचना दी। शनिवार की शाम को राहुल के परिजन उसे आकर लेते गए।

महिला के मुताबिक दस वर्ष पहले से उसके पति मोतीचंद वर्मा लापता हैं, जिनकी कई वर्षों से तलाश में भटक रही हूं। जब उसे अस्पताल के बाहर एक शख्स दिखा तो महिला उस व्यक्ति को पति समझ घर लेकर चली गई। घर पहुंचने पर पूरी कहानी ही बदल गई।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago