बलिया-टीडी कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक का ब्लैक फंगस से निधन, नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

बलिया : टाउन पीजी कॉलेज के वरिष्ठ क्लर्क संजय गहलोत की मंगलवार सुबह इलाज़ के दौरान वाराणसी में निधन हो गया। वे ब्लैक फंगस की चपेट में आ गये थे। उनके निधन से शिक्षा जगत के साथ साथ पुरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है मनियर के रहने वाले संजय गहलोत कुछ दिन पहले कोरोना से जंग जीत चुके थे लेकिन फिर उनकी बायीं आंख संक्रमित हो गई। जांच कराये तो रोशनी जा चुकी थी। गंभीरावस्था में पांच दिन पहले उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शोक व्‍यक्‍त किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्व. गहलौत जी एक संघर्षशील एवं सामाजिक व्यक्ति थे। ईश्वर गतात्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में ताकत दे।

उनके करीबी और पारिवारिक मित्र प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने उनको याद करते हुए बताया कि ‘संजय गहलौत मेरे घर के हिस्सा थे। नेक दिल इंसान थे। उनके बारे में आजतक समाज में कहीं भी बुरा सुनने में नही मिला। ऐसे व्यवहारिक और प्रसन्न मन के व्यक्ति का असमय जाना भीतर से तोड़ देने वाला है’

टी डी कालेज के छात्रनेता अतुल कुमार पाण्डेय ने संजय गहलौत के निधन को छात्रसंघ की अपूर्णीय क्षति बताया। अतुल ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि संजय जी का असमय जाना दुःखद है।

महाविद्यालय परिसर में कोई भी आयोजन हो उनकी उपस्थिति के पूरा नही होते थे।सरकारी सेवा में रहते हुए भी उनका समृद्ध सामाजिक जीवन था। छात्रों के प्रति हमेशा सहयोग की भावना से कार्यालय पर मौजूद रहते थे हम छात्रनेताओ के लिए एक अभिभावक के रूप में रहे हमेशा मार्गदर्शन देने का काम किया । हमारे महाविद्यालय और छात्रसंघ परिवार की यह अपूर्णीय क्षति है।

वहीँ उनके निधन पर मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ दिलीप श्रीवास्तव, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश राय समेत शिक्षकों ने गहलोत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago