बलिया में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत छह सस्पेंड !

बलिया। जिले में विद्युत वितरण खंड द्वितीय में एजेंसियों के भुगतान के लिए कूटरचित बिल व अन्य दस्तावेज अपलोड करने का मामला सामने आने के बाद अधिशासी अभियंता, लेखाकार समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड कर दिए गए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय की ओर से करीब दो माह पहले कार्यदायी एजेंसियों को भुगतान  के लिए ईआरपी प्रणाली पर बीजक, अनुबंध प्रपत्र, निविदा, अनुमोदन प्रपत्र आदि अपलोड किए गए थे।

शक होने पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि.वाराणसी के एमडी ने तीन सदस्यीय टीम से इसकी जांच कराई। टीम ने 12 जून को रिपोर्ट दी। इसमें मामले का खुलासा हुआ।इस पर प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता आशीष कुमार अग्रवाल, लेखाकार राहुल कुमार यादव, कार्यालय सहायक अब्दुल मारिफ, कार्यालय सहायक दुर्गादत्त सिंह, ड्राफ्टमैन राजेश कुमार को निलंबित कर दिया।

सभी को कार्यालय मुख्य अभियंता (वितरण) बस्ती क्षेत्र, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बस्ती से संबद्ध किया गया है। अधीक्षण अभियंता, विद्युत, वकार अहमद ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड द्वितीयके अधिशासी अभियंता समेत पांच कर्मियों को निलंबित किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago