Categories: बलिया

बलिया में पुलिस के लापरवाह रवैया से जनता परेशान! डीजीपी से शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं

बलियाः हल्दी पुलिस की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही ही। पुलिस आईजीआरएस की रिपोर्ट भी मनमाने तरीके से भेजकर अपना काम निपटा रही है। पुलिस का लापरवाह रवैया सबके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

हल्दी क्षेत्र के जवहीं नई बस्ती बहादुरपुर निवासी सीयाराम यादव की मोटरसाइकिल चोरी हुई। वे 29 मई को गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान कुछ बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत उन्होंने 30 मई को थाने में की, लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत जाने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मजबूर होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक और डीजीपी के यहां शिकायत की, लेकिन कुछ खास परिणाम नहीं मिला। पीड़ित ने दो बार आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आईजीआरएस पर उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह ने छह जून को जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। इसमें कहा कि बाइक गायब हुई है, खोजबीन शुरू है लेकिन उक्त मामले में एफआईआर दर्ज नहीं है। मामले में सांसद प्रतिनिधि भी एफआईआर दर्ज करने के लिए कह चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago