बलिया में नस’बंदी हुई फेल, 4 बच्चों की मां फिर हुई गर्भ’वती, कहा- सर’कार को देंगे 5वां बच्चा

सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन जैसे कार्यक्रम चलाने के साथ इसके प्रचार-प्रसार में हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती है। वहीं इनसे प्रेरणा लेकर अगर कोई महिला अपनी नस’बंदी कराती है फिर भी वह गर्भ’वती हो जाती है तो क्या करें।मामला बलिया जिले के चितबड़ागांव थानाक्षेत्र के उसरौली गांव एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हो गया है।

दरअसल, चार बच्चों की मां विभा ने सरकार के ‘छोटा परिवार-सुखी परिवार’ नारे को देखकर इसी साल मार्च में नसबंदी कराई। लेकिन नसबंदी के दो महीने बाद उसे पता चला कि वह फिर दो माह से गर्भ’वती है। नस’बंदी फेल होने पर गर्भ’वती हुई महिला के पति अच्छेलाल का कहना है कि डॉक्टरों ने घोर लापरवाही की है। पहले से चार बच्चे हैं गरीबी के चलते पालन-पोषण में असमर्थ हैं। अब पांचवा आ जाएगा तो कैसे परिवार की गाड़ी चलेगी।


अच्छेलाल ने बताया कि जब पत्नी के साथ नसबंदी करने वाले डॉक्टर के पास शिकायत करने गए तो कहा कि इस बच्चे की डिलिवरी के बाद फिर से नसबंदी कर देंगे। गरीबी से जूझ रहे अच्छेलाल और उनकी पत्नी ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जो 5वां बच्चा होगा उसको अपने पास नहीं रखेंगे। हम सरकार को सौगात में दे देंगे। सीएमओ साहब को बच्चा ले जाकर दे देंगे।

वहीं इस मामले में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि यह जानकारी मुझे भी मिली है। पहले मां से बात की जाएगी। अगर वो सतुंष्ट नही है तो शिशु को पालनगृह में रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला को मुआवजा दिलाने की भी कोशिश की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago