बलिया में पह’ला माम’ला, को’र्ट में सभी के सामने पत्नी को तीन तला’क देकर पति फरार

तीन तलाक पर हो रही बहस के बीच वाराणसी के रहने वाले निजामुद्दीन की शादी बैरिया फाटक के रहने वाले अशरफ हुसैन की बेटी नुसरत से शादी पिछले साल सितंबर में हुई थी लेकिन ससुराल वाले शादी के बाद से ही लड़की के घर वालों ने पैसों से लेकर तरह तरह की डिमांड कर रहे थे और आरोप है कि नुसरत को परेशान भी किया जा रहा था.

हालाँकि बेटी की ज़िन्दगी के लिए अशरफ ने ससुराल वालों को तीन लाख रूपये दे भी दिए. कुछ वक्त गुज़रा और फिर से पैसों की मांग की जाने लगी. इसके बाद दबाव बनाने के लिए ससुराल वालों ने नुसरत को मायके भेज दिया. काफी समझाने के बाद भी जब शौहर और उसके घर वाले नहीं माने तो तंग आकर नुसरत ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ बलिया कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला दायर कर दिया.

बाद इसके जब पति दिलसाद अहमद मुकदमे की तारीख पर इस साल मई महीने में बलिया कोर्ट आया तो वहां नुसरत भी मौजूद थी. इस दौरान उसने सभी के सामने और न्यायालय में ही नुसरत को तीन तलाक दे दिया और वहां से फरार हो गया. बाद इसके जब नुसरत के घर वालों ने दिलसाद अहमद को तलाश करना शुरू किया लेकिन उसका पता नहीं चलने के बाद अब नुसरत अपने पति के खिलाफ तीन तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराना चाह रही है.

लेकिन फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और नुसरत थाने के चक्कर लगा रही है. हालाँकि इस मामले में एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा. लेकिन सवाल उठता है कि अगर इस कानून को लेकर सरकार इतनी ही गंभीर है जितना कि उसके बयान में दिखता है तो अभी इस मामले में ढुलमुल रवैया क्यों अपना रही है पुलिस?

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago