Categories: बलिया

Ballia- ट्रामा सेंटर के पास बनेगा एसी वेटिंग रूम, मंत्री ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेते हुए वहां भर्ती एक-एक मरीज का हालचाल जाना। इस दौरान कई मरीजों से शिकायतें मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डा. दिवाकर सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।

वार्ड में लगे पंखों की स्थिति देख मंत्री ने तत्काल बदलने के निर्देश दिए। कहा कि मेरी निधि से धन लेकर वार्डों में पंखे और कूलर की तत्काल व्यवस्था की जाए। मरीजों के साथ चिकित्सक और स्टाफ अच्छा व्यवहार करें। शासन से जो भी व्यवस्था मिल रही, उन्हें मुहैया कराई जाए। मरीजों के बेड के चादर आदि को समय से बदलने को लेकर भी मंत्री ने सीएमएस को निर्देश दिए।

कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। मरीजों को बहुत जरूरी हो तभी बाहर की दवाएं लिखें। इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली और लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। वहीं मंत्री को अपने बीच पाकर मरीजों ने कई चीजों में सुधार करने के भी सुझाव दिए, जिस पर उन्होंने तत्काल पहल करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मी आदि मौजूद रहे।

प्रतीक्षालय और कैंटिन बनाने का आश्वासन– अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिसर में प्रतीक्षालय और कैंटिन बनाने का आश्वासन दिया। प्रतीक्षालय में मरीजों के परिजन दिन में रूकने के साथ ही रात में विश्राम भी कर सकेंगे। कैंटीन की व्यवस्था रहेगी, जिससे उनको अल्पाहार आदि के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए मंत्री दयाशंकर सिंह ने ट्रामा सेंटर के पीछे खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण कर स्थान फाइनल किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago