Categories: बलिया

बलिया में आकाशीय बिजली से 2 जगह हादसे, एक बुजुर्ग की मौत, महिला का इलाज जारी

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। जहां दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत –
असना के सोनुपार निवासी छबीला यादव (60) पुत्र सिपाही यादव अपने घर के बगल में पीपल के वृक्ष के पास डेरे मड़हे में बैठे थे। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को घटना से अवगत कराया।

एक महिला झुलसी, अस्पताल में इलाज जारी – मिश्रौली गांव निवासी सुभावती देवी (40) पत्नी स्वर्गीय भीम राजभर अपने खेत में शुक्रवार को धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच करीब 6:30 बजे शाम को आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर ले गये। जहां उनका इलाज जारी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago