Categories: बलिया

एक लापरवाही दे गई जिंदगी भर का दर्द! बलिया में घंटों कार में लॉक रहा 3 साल का मासूम, दम घुटने से की मौत

बलिया के चिंतामणिपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कार में दम घुटने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम ने कार में खेलने के दौरान दरवाजा बंद कर दिया था जिसकी वजह से हादसा हुआ। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

दरअसल रसड़ा थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव निवासी सोनू कुमार का 3 साल का बेटा सत्यम कार के पास खेल रहा था। दरवाजे के पास खड़ी कार को लॉक करना परिजन भूल गए थे। ऐसे में सत्यम खेलते-खेलते कार का दरवाजा खोलकर अंदर चला गया और दरवाजा बंदकर खेलने लगा। इससे परिजन बेखबर थे।

कुछ देर बाद बंद कार में मासूम का दम घुटने लगा। वह अंदर से कार का दरवाजा खोल नहीं पाया। कुछ समय बाद परिजन अपने बीच सत्यम को न पाकर खोजबीन करने ले। खोजते हुए कार के पास पहुंचे तो अंदर सत्यम को देखा। उन्होंने कार का गेट खोला तो मासूम बेहोश हो चुका था।

आनन-फानन परिजन सत्यम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-रोते बेहाल हैं। बेटे की मौत से आहत पिता बार-बार अपने आप को कोस रहे हैं। मां भी मासूम को याद कर बेहोश हो जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago