जानिए बलिया को किन-किन विकास परियोजनाओं की मिली सौगात ?

बलिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संपूर्ण क्रांति के अग्रज लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गृह क्षेत्र सिताब दियारा को सौगात दी। सीएम प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे और 3638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया।



इन परियोजनाओं की दी सौगात- जल जीवन मिशन के तहत सतही जल आधारित 3 परियोजनाएं, अगउर, सुखपुरा, नरही और जययप्रकाश नगर में 50-50 बेड के फील्ड अस्पताल, रेवती, दोकटी, बैरिया, हल्दी, सहतवार, भीमपुरा, फेफना, नगरा, सुखपुरा, सिकंदरपुर, खेजुरी, पकड़ी, बांसडीह रोड, नरही, बासडीह थानों में विवेचना कक्ष और बैरकों का काम, कोतवाली और पुलिस लाइन में हास्टल और बैरक, जिला कारागार में पंप हाउस और RCC वाटर चैनल, राजकीय ITI नवानगर शामिल हैं।

इसके अलावा इब्राहिमाबाद में बाउंड्रीवाल, GGIC में निर्माण, द्राम खरुआव और सिसवार में सीसी सड़क और नाली, 97 भूकंपरोधी स्कूल का निर्माण, कस्तूरबा गांधी स्कूल चिलकहर में हास्टल, क्षेत्रीय पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान हुलेनाबाद, जीआईसी सिकंदरपुर, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 26 बेड के कोविड वार्ड, ग्राम पंचयात संवरूपुर, रामपुर, श्रपतिपुर, सरया गुलाब राय, मुड़ाडीह, जगदेवा, मर्ची खुर्द, नसीरपुर एवं पर्वतपुर में पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago