Categories: बलिया

बलिया जिला जज ने कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्या हल करने के दिए निर्देश

बलिया में बुधवार को अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव सुरेन्द्र प्रसाद ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किशोर बैरक सहित सभी बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से बातचीत की। साथ ही बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए उन्हें निराकरण के लिए जेलर को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जेलर को यह भी निर्देशित किया कि जिला कारागार बलिया में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनकी जमानत कोर्ट से स्वीकृत की जा चुकी है लेकिन किन्ही कारण से रिहा नहीं हो सके, ऐसे बन्दियों का विवरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया दें। वहीं कुछ बन्दियों ने अवगत कराया कि उनके मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, इस संबंध में जेलर को निर्देशित किया कि जिन बन्दियों के पास मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें।

साथ-ही जिला कारागार बलिया में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, सुरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव ने बताया कि जिला कारागार बलिया में लीगल एड क्लीनिक स्थापित की है, जिसमें पैरा लीगल वॉलेंटियर नामित हैं जो बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान राजेन्द्र सिंह जेलर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता हंसराज तिवारी, रीना तिवारी उपकारापाल, अमर सिंह उपकारापाल मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago