Categories: बलिया

बलिया की लक्ष्मी बनी गृह मंत्रालय में स्टेटिसटिकल इन्वेस्टीगेटर

बलिया के मझौवा की रहने वाली लक्ष्मी मिश्रा ने जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की CGL परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन स्टेटिसटिकल इन्वेस्टीगेटर के पद पर हुआ है। इनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे डुमरांव में खुशी का माहौल है।

अब लक्ष्मी मिश्रा गृह मंत्रालय के साथ काम करेंगी। लक्ष्मी के पिता का नाम पुरुषोत्तम है। लक्ष्मी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पंचरूखिया के सिस्टर निवेदिता डे स्कूल से की। इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से BSc की डिग्री हासिल की और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्टेटिसटिक्स विषय में MSc की।

लक्ष्मी ने सेल्फ स्टडी करते हुए परीक्षा दी और कामयाबी हासिल की। उनकी सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है। लक्ष्मी अपने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। उन्हें यह उम्मीद थी कि एक न एक दिन सफलता प्राप्त होगी। इसलिए कभी मन को छोटा नहीं किया, जिससे आत्मविश्वास हमेशा बना रहा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago