बलिया। जिले में चल रही हीट स्ट्रोक के कहर के बीच 21 जून यानी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया आने वाले हैं। वह एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जेपी नगर में एक बड़े अस्पताल की नींव भी रखेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी प्रशासन ने जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर सवा 2 बजे गोरखपुर से बलिया के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 3 बजे बलिया पहुंचेंगे। सबसे पहले वह सिताब दियार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाश नगर में जाएंगे। जहां मुख्यमंत्री इस बड़े अस्पताल की सौगात देंगे।
इसके बाद करीब साढ़े 3 बजे वह मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गईं है सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
मुख्यमंत्री योगी का ये दौरा बलिया के लिए इसलिए भी अहम हो जाता है कि पूरा जिला हीट स्ट्रोक और मौतों के कहर से जूझ रहा है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं कि क्या मुख्यमंत्री जिला हॉस्पिटल का भी दौरा करेंगे या नहीं ।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…