बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया। ओटिकुलिया निवासी संजय यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक को मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक़ थाना क्षेत्र के सिकन्दरापुर टिकुलिया निवासी संजय यादव अपने गांव के ही संदेश यादव के साथ कसेसर बाजार से घर जा रहा था। अभी वह गांव से कुछ पहले ही था तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से संजय पर गोली चला दी। गोली संजय के पीठ में लगी। ग्रामीणों की माने तो दो बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
वहीं गोली लगने के बाद संदेश सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को सूचना देते हुए बाइक से इलाज के लिए मऊ लेकर निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमपुरा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। कुछ समय बाद सीओ रसड़ा फहीम भी पहुँचकर मातहतों से जानकारी लेने लगे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…