बलिया में NH-31 पर स्थित दुबहर थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। जहां किशुनीपुर शांति दास शिव मंदिर के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि नगवा गांव निवासी राधेश्याम यादव उर्फ सिंटू यादव (26) पुत्र स्व. अशोक यादव किसी काम से बाइक से घोड़हरा की तरफ जा रहा था। वह किशुनीपुर के पास पहुंचा ही था, तभी हल्दी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया।
इस दौरान पिकअप एक कार से भी टकराकर पलट गयी। उधर, बुरी तरह घायल युवक को पुलिस और लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…