Categories: बलिया

बलिया – 2 बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पति को छोड़ा मासूमों की भी नहीं की परवाह

बलिया। सिकंदरपुर में प्रेमी के प्यार के चक्कर में एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की। महिला ने पति का प्यार और दो मासूम बच्चों को ठुकरा कर अपने प्रेमी से शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित बालेश्वर मंदिर में शादी कर ली। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

मामला सिकन्दपुर थाना क्षेत्र के बंगरा चकखान गांव का है। राजकुमार प्रजापति की शादी बछरजा निवासी रुक्मिणी से 9 साल पहले हुई थी। दोनों का 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद रुक्मिणी का गांव के ही सुनील कुमार से प्रेम हो गया और दोनों छुप छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे। परिजन और लोगों का विरोध बढ़ा तो दोनों एक साथ जीने मरने पर उतारू हो गए।

और फिर लोगों के हस्तक्षेप से परेशान होकर करीब एक महीने पहले दोनों फरार हो गए। लगभग एक सप्ताह पहले घर वापसी किए प्रेमी जोड़े को देख कर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हुआ, लेकिन दोनों परिवारों में वाद-विवाद होने लगा। इसी बीच मामला थाने पहुंच गया।

बातचीत के दौरान दोनों किसी भी सूरत में एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उधर परिजन भी उन्हें उस तरीके से घर में रखने को तैयार नहीं थे। यह देख सुनील और रुक्मिणी ने शनिवार को बालेश्वर नाथ मंदिर में शादी कर ली। हालांकि अभी भी साथ रखने को लेकर सुनील के परिजन तैयार नहीं हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago