Categories: बलिया

वाराणसी IG ने रेवती थाने का किया मुआयना, कहा – टेक्निकल तरीके से बढ़ेगी कोर्ट में सुरक्षा

बलिया। आजमगढ़ IG अखिलेश कुमार ने गुरुवार को बलिया के रेवती थाने का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्यायों को सुनकर आवश्यक निर्देश दिए। आईजी के थाना पहुंचने पर सबसे पहले SHO हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।



थाने का मुयायना करते वक्त आईजी ने थाने के अभिलेख, शस्त्रागार, मेस सहित पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने चौकीदारों से उनकी समस्या को सुना और एसएचओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कोर्ट की सुरक्षा पर IG आजमगढ़ ने कहा कि टेक्निकल तरीके से कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ेगी। रेंज के सभी कोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी।

जज और बार अध्यक्षों के साथ सुरक्षा के संबंध में बैठक होगी। कोर्ट में प्रवेश करने के लिए परिचय पत्र जारी होगा। चौराहे और बिहार बॉर्डर के थानों पर CCTV लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। आईजी ने रेवती थाने के चौकीदारो और बीट के सिपाहियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी राज करन नैय्यर, एडीसनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ बैरिया मुहम्मद उस्मान, पेशकार राम मिलन सिंह, इंस्पेक्टर सोनू कुमार, एसआई धर्मेंद्र दत्त, प्रभाकर मिश्र, मोतीलाल सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago