Categories: बलिया

बलिया के अजीत गृह मंत्रालय में बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

बलिया के रसड़ा के रहने वाले अजीत सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग की CGL परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 937 हासिल की है। उनका चयन गृह मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुआ है।

अजीत सिंह के पिता का नाम बैरिस्टर सिंह है। अजीत ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के UP सैनिक स्कूल से की। इसके बाद गाजियाबाद के IMS इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया। इसके बाद से ही वे परीक्षा की तैयारी में जुट गए। अब उन्हें अपनी मेहनत का फल मिला है।

उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। अजीत सिंह अपने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों एवं CRPF में तैनात अपने बड़े भाई अरविंद सिंह और दोस्तों को देते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। उन्हें यह उम्मीद थी कि एक न एक दिन सफलता प्राप्त होगी। इसलिए कभी मन को छोटा नहीं किया, जिससे आत्मविश्वास हमेशा बना रहा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago