बलियाः बारात में गया युवक घर नहीं लौटा, अगले दिन मिली लाश

बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की लाश रेवती थाना क्षेत्र में मिली। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रधानपुर गांव का रहने वाला 26 वर्षीय युवक रवि कुमार गुप्ता गांव के ठाकुर निषाद की बारात में 5 जून को बैरिया थाने के उदय छपरा गया। जब वो बारात के साथ घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हुए। खोजबीन शुरू करने के बाद पुलिस ने घरवालो को युवक की लाश मिलने की जानकारी दी।

युवक की मौत के बाद बारातियों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि रवि का बारात में झगड़ा हो गया था। बाराती देर रात लौट आए और बारात सबुह 10 बजे तक वापस आ गई, लेकिन रवि वापस नहीं आया। एक बाराती ने रवि का मोबाइल घरवालों को दिया।

इसके कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी लाश की फोटो लेकर रवि के घर पहुंचे और शिनाख्स करवाई। रवि की लाश रेवती में मिली। रवि की मौत के बाद से उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Share
Published by
Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago